{"_id":"5f5641de8ebc3e446b44114b","slug":"civic-firozabad-news-agr458166634","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास पड़ी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास पड़ी गंदगी
विज्ञापन
कसबा मक्खनपुर स्थित अस्पताल के बाहर पड़ी गंदगी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/कठफोरी। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पूरे जिले में स्वच्छता की अलख जगाने का दावा किया, लेकिन अपने ही स्वास्थ्य केंद्र इससे अछूते और बदहाल हैं। मक्खनपुर और कठफोरी के स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास गंदगी पसरी पड़ी है। साफ-सफाई का अभाव है। स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाईकर्मी तैनात नहीं हैं।
मक्खनपुर को भले ही नगर पंचायत का दर्जा मिल गया हो, लेकिन यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरा का हाल बेहाल है। जिस फर्नीचर पर मरीजों को लिटाकर उपचार दिया जाता है, वह जर्जर हो चुका है और जंग लग चुकी है। यहां तैनात एएनएम पूजा का कहना है कि वह अस्पताल परिसर में ही रहती है। पीछे की ओर गंदगी के ढेर लगे हुए है। साफ-सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं है।
पंचायत भवन में संचालित नव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
कठफोरी स्थित नव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास खुद की जगह नहीं है। यह केंद्र पंचायत भवन में संचालित किया जाता है। सप्ताह में एक दिन चिकित्सक आते हैं। यहां के ग्रामीणों के उपचार की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट पर ही है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी है। शौचालय की स्थिति काफी दयनीय है। स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ यहां आने वाले मरीजों को भी परेशानी होती है। फार्मासिस्ट हरीश चंद्र का कहना है कि यहां कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है।