फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

आंदोलित वकीलों के बीच पहुंचे विधायक, सड़क निर्माण की घोषणा

Tue, 22 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic
फिरोजाबाद। सड़क निर्माण को लेकर सदर तहसील के अधिवक्ता मंगलवार को भी सुबह से मुखर रहे और कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। लगातार आठ दिन से आंदोलन कर रहे वकीलों के बीच मंगलवार को सदर विधायक मनीष असीजा पहुंचे और विधायक निधि से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

सदर तहसील को जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग अधिवक्ता कई वर्षों से कर रहे हैं। मार्ग खराब होने के कारण तहसील आने वाले लोगों को जलभराव से होकर जाने के लिए विवश होना पड़ता है। इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे वकीलों ने एसडीएम को भी जलभराव में उतार दिया था। आठ दिन से अधिवक्ता लगातार कार्य बहिष्कार किए हैं। प्रतिदिन तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह भी वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तभी सदर विधायक मनीष असीजा भी आ गए। उन्होंने तहसील जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या को समझा। एसडीएम सदर राजेश कुमार और अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। नगर विधायक मनीष असीजा ने अधिवक्ताओं का आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण बुधवार से शुरू करा दिया जाएगा। विधायक ने अपनी निधि से सड़क बनवाने की घोषणा करते हुए निर्माण सामग्री भी मौके पर भिजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने हड़ताल जारी रखने का किया एलान
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेंद्र चंद्र जैन और तहसील बार अध्यक्ष यशवीर सिंह ने हड़ताल वापस लेने से मना करते हुए कहा कि निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। आगे की रणनीति का निर्णय बुधवार को बैठक में लिया जाएगा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के यशवीर सिंह, चरन सिंह, परमान सिंह, मान सिंह, तुर्षनपाल सिंह, अशोक शर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, हरीबाबू यादव, मनेशपाल सिंह, चंद्र प्रकाश गौतम, नरेंद्र पाल सिंह, रामकुमार मिश्रा, रामनरेश यादव, कायम सिंह यादव मौजूद रहे।

पॉश कालोनी विभव नगर की गलियों का भी होगा निर्माण
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा विभव नगर की आंतरिक गलियों का निर्माण कार्य विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू करा दिया गया। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जेड़ाझाल की पाइप लाइन डालने के कारण गलियों को खोद दिया गया था। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विभव नगर कालोनी की गलियों का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed