फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City Qazi submitted memorandum on Imambara to CO City

शहर काजी ने इमामबाड़ा पर सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन

Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
City Qazi submitted memorandum on Imambara to CO City
फिरोजाबाद। शहर काजी सैय्यद शाह नियाज अली ने शनिवार को प्राचीन इमामबाड़ा स्थित कार्यालय पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा।
विज्ञापन

शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने कार्यालय पर पांच छह लोगों के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को दिया। उन्होंने कहा कि प्यारे नवी की शान में टिप्पणी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हुकूमत को चाहिए कि वह दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। क्योंकि उनकी टिप्पड़ी से देश के बीस करोड़ मुसलमानों के दिल को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

शहर काजी ने आवाम से अपील करते हुए कहा कि कोई ऐसा काम ना करें जिससे माहौल खराब हो। इस दौरान शाही बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मुसर्रत अली, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष दिलशाद अली राजू, सह-सचिव कमर आलम साबरी, उपाध्यक्ष मुहम्मद उमर फारूक, व खालिद जमाल सिद्दीकी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह के साथ फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed