फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chori

जाल काट कर दुकान से हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी

Sat, 15 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
chori
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित एक दुकान से चोरों ने जाल काट कर एक लाख रुपये के माल के साथ ही हजारों रुपये पार कर दिए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सागर कॉलोनी निवासी प्रमोद महाजन की स्टेशन रोड पर बंशीलाल केशवानंद के नाम से परचून व रेडीमेड की थोक की दुकान है। शुक्रवार शाम को प्रमोद महाजन दुकान बंद कर घर आ गए थे। देर रात चोरों ने दुकान की छत पर लगा जाल काट कर दुकान से लगभग एक लाख रुपये का परचून का सामान व कपड़े चोरी व कुछ रुपये पार कर लिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब प्रमोद ने दुकान खोली तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। व्यापारियों के साथ पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पूर्व भी हुई थी चोरी
पीड़ित ने बताया कि एक साल पूर्व भी उसकी दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के नगर अध्यक्ष योगेश गुप्ता, अशोक शुक्ला ने रोष व्यक्त करते हुए चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed