फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CHO reached Lucknow to protest from Firozabad without permission CMO has ordered to cut salary

UP News: उधर लखनऊ में आंदोलन कर रहे थे 177 सीएचओ... इधर सीएमओ ने उड़ा दिया वेतन; ऑनलाइन हाजिरी का कर रहे विरोध

Sat, 31 Aug 2024 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में बिना अनुमति केंद्र छोड़कर हड़ताल पर गए सीएचओ के वेतन काटने के दिए गए। इनके जाने से ग्रामीणों को इलाज नहीं मिला। सीएमओ ने हाजिरी न लगाने की अवधि तक का मानदेय काटने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
CHO reached Lucknow to protest from Firozabad without permission CMO has ordered to cut salary
धरना देते सीएचओ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिले में खुले सभी 177 आरोग्य मंदिर शनिवार को भी बंद रहे। यहां तैनात सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) लखनऊ में आंदोलन करने पहुंचे। ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने वाले दिनों का मानदेय काटने के आदेश दिए। सात दिनों तक लगातार अनुपस्थित रहने वाले सीएचसओ की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखने की बात कही।

विज्ञापन


गांवों में खुले उप स्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य मंदिर में बदला गया है। इन सभी पर सीएचओ की नियुक्ति की गई है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश हैं, लेकिन सीएचओ इसका विरोध कर रहे हैं। सीएचओ पिछले 17 दिनों से हाजिरी नहीं लगा रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार को ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में समस्त सीएचओ आरोग्य मंदिरों पर ताला जड़ कर लखनऊ पहुचं गए। यहां पर आंदोलन जारी रखने की हुंकार भरी। जिस कारण ग्रामीणों को उपचार लिए बगैर ही वापस लौटना पड़ा। मामले की गंभीरता पर समस्त सीएचओ का वेतन काटने के आदेश दिए। यह वेतन उस अवधि का कटेगा, जब से उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगायी है।
 

वेतन काटने के निर्देश

ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने वाली अवधि का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। आठ दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहते हैं तो सेवा समाप्ति का प्रस्ताव जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखा जाएगा। -डॉ. रामबदन राम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed