{"_id":"ef5f8beeca1f3b14c49d90c391a01c43","slug":"children-s-talent-competitions-necessary-to-refine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों कक्षा चार से पांच तक प्राइमरी वर्ग और कक्षा छह से आठ तक जूनियर वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 450 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पर निशांत यादव, आशीष, द्वितीय स्थान पर देवांशी शुक्ला एवं तृतीय स्थान पर खुशबू यादव रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर साक्षी यादव, बुलबुल यादव, द्वितीय स्थान पर तान्या और प्राची एवं तृतीय स्थान पर सचिन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रबंधक राज पचौरी ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीएम पं. मनराखन लाल शर्मा का स्वागत किया। विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि और प्रबंधक राज पचौरी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिताएं बहुत सहायक होती हैं। सामान्य ज्ञान छात्र को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत सहायक होता है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन एवं शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी और जीवन में शिक्षा के सदुपयोग की बात कही। प्रबंधक राज पचौरी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण और संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। प्रधानाचार्या सुमन पचौरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विवेक राजौरिया, विजय शर्मा, अमित, यतेंद्र, संजय राजपूत, आशुतोष, सुबोध, नितेश गुप्ता, रश्मी यादव, नीलम, मेघा, संतोष तिवारी, सुनीता महाजन, नेहा, निशी, भावना, मांडवी चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।