{"_id":"fd445c41f7c1affad335d531d124470e","slug":"children-carrying-destroyer-worm-medicine-to-eradicate-insects-feed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के पेट में कीड़ों को मिटाने के लिए कृमि नाशक दवा खिलाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के पेट में कीड़ों को मिटाने के लिए कृमि नाशक दवा खिलाई
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डी-वर्मिंग डे के बारे में जिस तरह से लोगों में डर बना हुआ था, वह कृमि नाशक दवा खाते ही छू-मंतर हो गया। स्वास्थ्य महकमे के पास किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची। एक दिन के लिए डाक्टर बने शिक्षक भी छुट्टी होने के बाद ही आराम की मुद्रा में आए। देहात क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दवा का वितरण किया। साथ ही दिनभर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण करते रहे।
यूपी में डी-वर्मिंग डे पहली बार आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के पेट में कीड़ों को मिटाने के लिए कृमि नाशक दवा खिलाई गई। ताकि बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। अब 15 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाएगा। डी वर्मिंग-डे की व्यवस्थाओं को परखने के लिए लखनऊ से टीम आई। सिरसागंज के क्षेत्रों में दौरा किया। सीएमओ डॉ पुष्कर आनंद ने स्वास्थ्य टीम के साथ स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल प्रभारी बनाए गए डॉ केके गुप्ता ने बताया कि डी वर्मिंग डे पर सब कुछ ठीक रहा। किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।