{"_id":"68867245d46de8e1ff000e8b","slug":"child-dies-due-to-electric-shock-e-rickshaw-driver-in-custody-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-153160-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: करंट लगने से बालक की मौत, हिरासत में ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: करंट लगने से बालक की मौत, हिरासत में ई-रिक्शा चालक
Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में प़ड़ोस के मकान में खेलने के लिए गए बालक की चार्ज हो रहे ई-रिक्शा से करंट लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। जहां उपचार चल रहा था। शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन ने ई-रिक्शा चालक पर करंट से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिमायूंपुर निवासी ऋषि कुमार का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र गणेश चार दिन पहले पड़ोसी ई-रिक्शा चालक श्रीराम के घर के बाहर खेल रहा था। श्रीराम ई-रिक्शा को चार्ज कर रहा था। खेलने के दौरान गणेश चार्ज हो रहे ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया। बालक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत होने पर उसे भर्ती कर लिया। शनिवार की देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता ने चालक पर अपने बेटे की करंट लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता के आरोप पर ई-रिक्शा चालक को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जा रही है।
कूलर के करंट से महिला की जान गई
सिरसागंज। थाना अरांव के गांव शादीपुर निवासी शिवानी देवी (23) कूलर को ठीक कर रही थीं। तभी उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन जीवित होने की आस में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन की मानें तो पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। संवाद