फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   child died due to drowning in pit filled with water in Firozabad

Firozabad News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बालक की मौत, घरवालों ने देखा तो चीख पड़े

Tue, 10 Oct 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बालक की मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो चीख पड़े। बच्चा अपने बाबा जी के पीछे खेत की तरफ चला गया था।   

विज्ञापन
child died due to drowning in pit filled with water in Firozabad
Firozabad News: शिवम उर्फ प्रिंस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर वाले चीखने लगे। जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी जमा हो गए। वह पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनौरा गांव की है। गांव निवासी भूरेलाल के पिता दोपहर करीब एक बजे घर से कहीं जाने के लिए निकले। उनके पीछे भूरेलाल का छह वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ प्रिंस भी उनके पीछे निकल गया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। काफी देर होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पहले आसपास फिर पूरे गांव में ढूंढना शुरू कर दिया। गांव के लोग भी बालक की तलाश में जुट गए। काफी देर बाद गांव के बाहर खेत से थोड़ी दूर स्थित पानी से भरे गड्ढे में बालक पड़ा मिला। परिजन आनन फानन उसे लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, बातों में उलझा मां को कमरे में किया बंद...मासूका को लेकर हो गया फुर्र

परिजन बाइक से ही शव लेकर गांव लौट आए। बालक की मौत की खबर घरवालों को मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। एसएसआई अरुण त्यागी ने बताया कि बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। जानकारी मिली थी। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed