{"_id":"696686df6ebbbad4f5012c2a","slug":"chief-minister-honored-shivani-chandel-president-of-yuvak-mangal-dal-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-165209-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक मंगल दल की अध्यक्ष शिवानी चंदेल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक मंगल दल की अध्यक्ष शिवानी चंदेल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Tue, 13 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में युवा दिवस पर शिवानी एवं अंजली चंदेल को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप
फिरोजाबाद। अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत अकबरपुर सराय युवक मंगल दल की अध्यक्ष शिवानी चंदेल को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुरस्कार पाकर उत्साह से लवरेज है। वह कहती हैं कि मैं अब नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ युवाओं को जागरूक करने का काम करूंगी। मेरे साथ बहन अंजली चंदेल भी मंच पर पहुंची थी।
अकबरपुर सराय निवासी शिवानी चंदेल चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। एमए बीएड तक की पढ़ाई कर चुकी शिवानी चंदेल युवा कल्याण विभाग के युवक मंगल दल से यूं तो 2019 से जुड़ी थी। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के साथ पौधे लगाने के साथ जल संरक्षण सहित बेटियों को जागरूक करने का काम 2021 से प्रारंभ किया था। उनका कहना है कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है। तभी तो हम तीन बहनों (शिवानी चंदेल, प्रसून चंदेल,अंजली चंदेल) तीनों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाजसेवा के काम में हमेशा सक्रिय रहते थे। शिवानी कहती हैं कि मैं तो समाजसेवा का काम लगातार कर रही थी। यह नहीं पता था कि मुख्यमंत्री के सामने मंच पर जाकर मुझे सम्मान का मौका मिलेगा। मेरे लिए यह सम्मान नहीं बल्कि एक हौंसला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो संदेश दिया कि उठो-जागो और खेल के क्षेत्र में नाम कमाने के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए काम करो। मैं उनके संदेश के साथ आगे बढ़ने का काम करूंगी। मैं यह संदेश दूंगी कि परिवार में जितने सदस्य हों उनके नाम से पौधे अवश्य रोपित करें। उनको संरक्षित करें इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भूगर्भ जल का स्तर भी बढ़ेगा। शिवानी के पिता चंद्रपाल सिंह चंदेल प्राइवेट नौकरी करते हैं।