फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav will tomorrow

कल आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Fri, 29 Jan 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Akhilesh Yadav will tomorrow
ताज कार रैली को हरी झंडी दिखाने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल आएंगे। मुख्यमंत्री आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे स्थित ग्राम सुजनीपुर के निकट ताज कार रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मिली खामियों को भी सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पिछले तीन दिनों से की जा रही है। आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे पर स्थित ग्राम गलपुरा के समीप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। सुजुनीपुर के समीप मुख्यमंत्री द्वारा ताज कार रैली को हरी झंडी दिखाए जाने के कारण वहां पर दो मंच बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर कमिश्नर प्रदीप भटनागर, डीआईजी अजय मोहन शर्मा डीएम निधि केसरवानी, एसपी अशोक कुमार, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एएसपी देहात डा. संजय यादव, एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव, सीओ संजीव वाजपेयी के साथ ही पहुंचे।
विज्ञापन

 डीआईजी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मंच पर भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया जाए। वीआईपी के आने जाने के लिए रास्ता अलग से रखें। कार्यक्रम स्थल से वाहन पार्किंग को भी काफी दूर एक खेत में रखा गया है जहां से लगभग एक किलोमीटर दूर मंच बनेगा। मंच स्थल के निरीक्षण के बाद कमिश्नर एवं डीआईजी ने डीएम एवं एसपी के साथ हैलीपैड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बने हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री गाड़ी से मंच स्थल तक पहुंचेंगे। डीआईजी ने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान क्षेत्र में कहीं जाने की मंशा जाहिर कर सकते हैं इसको ध्यान में रखते हुए अलग से टीम गठित की जाए। ताकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई अफरातफरी का माहौल पैदा न हो। हैलीपैड पर भी डी बाक्स को जाली के  रूप में बनाने के निर्देश दिए। ताकि कोई जानवर अड़चन पैदा नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बनेंगे दो मंच
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार रैली शुभारंभ स्थल पर दो मंच बनेंगे। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन केसी यादव ने बताया कि मुख्य मंच की 40 फीट लंबाई व 24 फीट चौड़ाई होगी। जबकि दूसरा मंच 24 फीट लंबा व 12 फीट चौड़ा बनेगा। मुख्यमंत्री छोटे मंच से ताज कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


रैली में शामिल होंगी 300 कारें
ताज कार रैली में प्रशासन को जो सूचना मिली है उसके हिसाब से करीब 300 कारों के शामिल होने की संभावना है। बटेश्वर की ओर से आने वाली यह रैली  पहले इटावा की ओर जाएगी और बाद में फीरोजाबाद से होते हुए आगरा वापस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed