{"_id":"5a7aab709e6593e8a5a728f6f012b932","slug":"cheating-with-frake-currency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी दिखाकर ठगे 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की गड्डी दिखाकर ठगे 80 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। बैंक से रुपए निकाल कर कारखाने जा रहे श्रमिक को ठग गिरोह के दो बदमाशों ने गांधी पार्क चौराहा के समीप कागज की गड्डी थमाते हुए 80 हजार रुपए ले लिए। केशव सिंह पुत्र रामस्वरुप मूलरुप से नगला मिर्जा थाना रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कारखाना मालिक ने उससे बैंक से 80 हजार रुपए श्रमिकों को देने के लिए मंगाए थे। केशव सिंह ओरियंटल बैंक से रुपए निकाल कर फैक्टरी जा रहा था। रास्ते में उसको दो युवक मिल गए और बोले भाई हमारे पास 1.50 लाख रुपए है। इन्हे आप बैंक में जमा कराने में मदद कर दो। मदद की भावना से केशव सिंह ने डेढ़ लाख रुपए का बैग उनसे से ले लिया और बैंक में आकर रुपए जमा कराने के लिए अपने हाथ में लगे 80 हजार रुपए युवकों को पकडा कर रुपए जमा करने लगा। उसने युवकों द्वारा दिए गए बैग से रुपए निकाले ही थे कि उक्त दोनों युवक (ठग) गायब हो गए। केशव सिंह ने देखा डेढ लाख रुपए की जो गड्डी उसे थमाई गई है उसमें उपर नीचे पांच-पांच सौ के नोट लगे हैं बीच में कागज लगे हैं। पीड़ित ने लूट की खबर फैलाते हुए शोरगुल किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ठगों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन