{"_id":"6515ba13c91fc7cdd5079fa4","slug":"cheating-of-rs-221-lakh-from-assistant-secretary-for-opening-jan-aushadhi-kendra-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-5951-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सहाकारी सचिव से 2.21 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सहाकारी सचिव से 2.21 लाख रुपये की ठगी
Thu, 28 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। साधन सहकारी समिति पर जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर ठग ने समिति के सचिव को ही निशाना बना लिया। ठग ने सचिव से 2.21 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित समिति के सचिव ने आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद गांव थाना नगला खंगर अंतर्गत गांव उरावर निवासी अश्वनी कुमार साधन सहकारी समिति टूंडली पर सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सहकारी समिति पर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए दिल्ली कार्यालय में आवेदन किया गया था। जन औषधि कार्यालय दिल्ली के प्रवक्ता पंकज सिंह ने रजिस्ट्रेशन, एग्रीमेंट व जीएसटी के नाम पर उनसे दो लाख 21 हजार 350 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इसके बावजूद जन औषधि केंद्र खोलने का उन्हें कोई दस्तावेज नहीं मिला। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कोई रुपये नहीं लगता। समिति के सचिव अश्वनी कुमार ने पंकज सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन