फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cheated of Rs 1.20 lakh in the name of getting a job in the army

Firozabad News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ठगे

Wed, 06 Dec 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.20 lakh in the name of getting a job in the army
सिरसागंज। कस्बे के एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बरेली के एक युवक को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर एक 1.20 लाख रुपये ठग लिए। वहीं ठगी का शिकार हुए युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो अभियुक्तों के नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरेली के थाना पिंदारी के हरने वाले लाल सिंह ने सिरसागंज पुलिस को बताया कि वो ग्रेटर नोएडा की रिददी टेक ऑटो इंडस्ट्री में काम करते हैं और उसके नाथ ओम सरन नाम का एक व्यक्ति और काम करता था। काम के दौरान ही ओम सरन ने लाल सिंह को बताया कि उनका भांजा राजदीप पुत्र रनवीर निवासी नगला बीच इमलिया थाना सिरसागंज आर्मी में सर्विस लगवाता है। ओम सरन की बात सुनकर लाल सिंह सिरसागंज आ गया और सेना में नौकरी के लिये राजदीप से बात की। राजदीप ने इसके लिये 5 लाख 50 हजार का खर्च बताया।
विज्ञापन

बात तय होने पर 22 जनवरी 2023 को 25 हजार रुपये गूगल पे में डाल दिये। तीन महीने के अंदर राजदीप लाल सिंह से 1.20 लाख रुपये ले चुका था। लेकिन जब लाल सिंह को लगा कि उसके साथ ठगी हो रही है तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस बात पर दोनों लोगों ने लाल सिंह को आज कल करना शुरू कर दिया। वहीं लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी का मुकदमा ओमसरन और राजदीप के नामजद दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed