{"_id":"66b9157136a0781852066cf4","slug":"cheated-of-rs-11-lakh-in-the-name-of-army-recruitment-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-131210-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सेना में भर्ती के नाम पर ठगे 11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सेना में भर्ती के नाम पर ठगे 11 लाख रुपये
Mon, 12 Aug 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक युवक से सेना में भर्ती कराने के नाम पर दो से तीन बार में 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद कई बार रुपये मांगने पर महज 50 हजार रुपये वापस किए। तब पुन: रुपये मांगे गए तो धमकी देते हुए इंकार कर दिया। बाद में कहा कि पुलिस भर्ती आने वाली है इसमें भर्ती हो जाएगी, लेकिन पांच लाख रुपये का खर्चा आएगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।
गांव नया बांस निवासी कोमल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि टूंडला क्षेत्र निवासी युवक ने दो साल पहले पुत्र राहुल को सेना में भर्ती कराने की बात कहकर दो से तीन बार में 11 लाख रुपये ले लिए थे। सेना की कई भर्ती निकल गईं, लेकिन उसने कोई काम नहीं कराया। कई बार फोन कर रुपये वापस मांगे तो उसने पूरी गारंटी ली। इसके बाद भर्ती कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये वापस कर दिए। पुन: बाकी के रुपये मांगने पर देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित 22 मार्च को उससे अपने रुपये मांगने गया तो उसने कहा कि पुलिस की भर्ती आने वाली है। पांच लाख रुपये और लगेंगे। सीधी भर्ती करा दूंगा। जब पीड़ित ने कहा कि वह भर्ती नहीं कराना चाहता सिर्फ उसके रुपये वापस कर दो तो उसने गाली-गलौज कर पीटकर भगा दिया। थाना प्रभारी खैरगढ़ का कहना है कि ठगी के मामले में पीड़ि़त ने तहरीर दी है तो कार्रवाई की जाएगी।