फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chc,amarujala health abhiayan

चार सीएचसी में बनाए गए पीआईसीयू, जसराना में ऑक्सीजन प्लांट भी लगा

Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
chc,amarujala health abhiayan
जसराना सीएचसी पर पीकू वार्ड का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। (फाइल फोटो) - फोटो : FIROZABAD
चार सीएचसी में बनाए गए पीआईसीयू, जसराना में ऑक्सीजन प्लांट भी लगा
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दिक्कतों को देखते हुए सुदृढ़ की गई अस्पतालों की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आईं दिक्कतों को देखते हुए अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। जिले की चार सीएचसी में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इनटेनसिव केयर यूनिट) की स्थापना हुई। यहां वेंटिलेटर और वाइपैप मशीन भी उपलब्ध है। यह सुविधा निजी अस्पतालों के पास भी नहीं है। केंद्रीयकृत ऑक्सीजन की व्यवस्था होने से ऑक्सीजन पाइप लाइन से बेड तक पहुंच रही है।
कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को भर्ती होने के लिए बेड भी उपलब्ध नहीं हो रहे थे। ऐसे में तीसरी लहर आने की संभावना देखते हुए शासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दीं थीं। मेडिकल कॉलेज में 220 बेड के वार्ड में 105 बेड पीआईसीयू के लिए तैयार कर दिए गए। यही नहीं सीएचसी पर भी कोविड वार्ड की तैयारी की गई। इसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना, स्वास्थ्य केंद्र जाटऊ, स्वास्थ्य केंद्र एका और सिरसागंज में पीआईसीयू की स्थापना हुई। यहां वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हे। ऑक्सीजन की कमी न पड़े, इस कारण ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध कराए गए। एक-एक हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन भी उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक बेड पर मल्टी पैरामॉनीटर भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पतालवार पीआईसीयू में बेड
मेडिकल कॉलेज-105
संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद- 20
सीएचसी जसराना- 12
सीएचसी एका- 12
सीएचसी जाटऊ-12
सीएचसी सिरसागंज-12
30 बेड, उनमें 12 पीकू के लिए आरक्षित
प्रत्येक सीएचसी पर पीकू 30 बेड कोविड वार्ड के लिए आरक्षित किए गए थे। इसमें 12 बेड पीकू के लिए तैयार किए गए। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में 50 बेड बनाए गए। इसमें 20 बेड पीकू के लिए निर्धारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
शासन ने सीएचसी स्तर पर काफी संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं। आईसीयू बेड से लेकर कई जगह पीआईसीयू तक तैयार है। वेंद्घटलेटर और सेंट्रलाइज ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है।
डा. मुनेंद्र कुमार, अधीक्षक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed