फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chanaura Police Force Encounter With Police Miscreants

चनौरा पुलिस बल पुलिस के बदमाशों से मुठभेड़

Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chanaura Police Force Encounter With Police Miscreants
फिरोजाबाद। चनौरा पुल पर बदमाशों और पुलिस के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोली चली जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। बदमाश मक्खनपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे थे। जिस बदमाश को गोली लगी है। वह फरिहा थाने से बीस हजार की इनामी है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि चरन सिंह निवासी बाग बघिक थाना शहपऊ हाथरस, फरिहा थाने से 20 हजार का इनामी है। इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चरन सिंह अपने साथी योगेश निवासी सौनामई जलेसर एटा के साथ मक्खनपुर जा रहा है। पुलिस ने रामगढ़ थानाध्यक्ष हरविंद्र मिश्रा और फरिहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने चनौरापुल पर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश चरन सिंह के पैर में लगी और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इस बीच चरन सिंह का साथी योगेश भागने लगा। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। एसएसपी ने बताया कि योगेश की ससुराल कस्बा मक्खनपुर में है। योगेश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। योगेश ने अपने ससुर की हत्या के लिए चरन सिंह को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। योगेश अपने ससुर की हत्या कराने के लिए चरन सिंह को साथ ले जा रहा था। बदमाशों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed