फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chadar procession taken out on the occasion of Firozshah's Urs

Firozabad News: फिरोजशाह के उर्स के मौके पर निकला चादर का जुलूस

Fri, 09 Feb 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chadar procession taken out on the occasion of Firozshah's Urs
फिरोजशाह के उर्स के मौके पर निकला चादर का जुलूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिरोजशाह की दरगाह पर आयोजित उर्स के मौके पर चादर का जुलूस शुक्रवार की शाम को गालिब नगर तिराहे से निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर नगर निगम के सामने स्थित फिरोजशाह के दरगाह पर समाप्त हुआ।

सूफी खानकाह एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूफी फैसल मियां ने बताया कि फिरोजशाह के उर्स के मुबारक मौके पर जुलूस की शुरूआत गालिब नगर तिराहे से हुई। जुलूस हाजीपुरा चौराहा,आगा शाह मस्जिद से नालबंद चौराहा होकर सदर बाजार,सिनेमा चौराहा,छिंगामल का बाग होते हुए नगर निगम के सामने स्थित हजरत फिरोजशाह के मकबरा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां पर चादरपोशी की गई। इस दौरान सूफी के द्वारा मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान सूफी पप्पन मियां, अमन सिद्दीकी, मुहम्मद इमरान, मुहम्मद उवैश, अली हसन,मुहम्मद रफी, मुहम्मद अरसलान, ुमुहम्मद आरिफ, मुहम्मद कैफ, सूफी अजीज मियां, मुहम्मद रमजानी के साथ ही काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed