{"_id":"61ca070f54d86d2b1b35ec67","slug":"cdpo-dumped-healthy-diet-questioned-firozabad-news-agr519317737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्टाहार डंप करने वाली सीडीपीओ टूंडला का वेतन रोका,जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्टाहार डंप करने वाली सीडीपीओ टूंडला का वेतन रोका,जवाब तलब
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने सोमवार को बाल विकास परियोजना टूंडला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना कार्यालय स्थित भंडारगृह में बच्चों को वितरित होने वाले पुष्टाहार डंप मिला। जानकारी करने पर परियोजना पर तैनात सीडीपीओ संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं, पुष्टाहार वितरण से जुड़े अभिलेख भी मौके पर नहीं मिले। अनियमितता मिलने की स्थिति संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने की कार्रवाई व जवाब तलब किया गया है।
सोमवार को सुबह करीब दस बजे बाल विकास परियोजना टूंडला पहुंची जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह को परियोजना पर तमाम अनियमितताएं मिलीं। बच्चों को वितरित होने आया लाखों की कीमत वाला पुष्टाहार परियोजना के भंडार गृह में पसरा मिला। कुपोषित बच्चों को वितरण के लिए शासन द्वारा प्रदत्त पुष्टाहार के रखरखाव की स्थिति बेहद खराब थी। रिफाइंड ऑयल, दलिया एवं दाल आदि पुष्टाहार के पैकेट जमीन पर खुले पड़े मिले। वहीं, निरीक्षण के दौरान देरी से कार्यालय पहुंची प्रभारी सीडीपीओ रश्मि सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पुष्टाहार वितरण से जुड़ें अभिलेख व देरी से आने का कोई स्पष्ट व संतोषजनक कारण नहीं बताया। इस मामले में डीपीओ आभा सिंह ने सीडीपीओ रश्मि सिंह का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के साथ अनियमिता के संबंध में जवाब तलब किया है।
बाल विकास परियोजना टूंडला पर पुष्टाहार वितरण से जुड़ीं गंभीर अनियमितता मिलीं हैं। परियोजना पर तैनात प्रभारी सीडीपीओ पर सख्त कार्रवाई होगी। परियोजना पर डंप पुष्टाहार का वितरण व रखरखाव का जिम्मा फिरोजाबाद द्वितीय परियोजना पर तैनात सीडीपीओ शकुंतला देवी व मुख्य सेविका इंद्रा गौतम को जिम्मेदारी दी है। पूरी रिपोर्ट शासन-प्रशासन को भी भेजेंगे।
विज्ञापन
आभा सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी