{"_id":"60f037bb8ebc3e029e2c41ae","slug":"cdo-cdo-action-firozabad-news-jasrana-cdo-charchit-gaur-palantation-jasrana-canal-bdo-eka-apo-manrega-firozabad-news-agr49987371","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण अभियान में लापरवाही पर सीडीओ ने मेट को हटाया, बीडीओ, एपीओ एवं पंचायत सचिव का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण अभियान में लापरवाही पर सीडीओ ने मेट को हटाया, बीडीओ, एपीओ एवं पंचायत सचिव का वेतन रोका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वन महोत्सव के दौरान जसराना की नवीन नहर के किनारे पटरियों पर रोपित किए गए पौधों की जीवितता का सीडीओ चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ पौधे ही जीवित मिले। पौधों की देखभाल नहीं करने के कारण मेट सुरजीत को तत्काल प्रभाव से हटाने एवं बीडीओ एका, एपीओ मनरेगा एवं पंचायत सचिव का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश के साथ तीनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
वन महोत्सव के दौरान नहर की पटरी पर रोपित पौधों के मरने की अमर उजाला से विस्तार से रिपोर्ट प्रकाशित की थी। बृृहस्पतिवार को सीडीओ चर्चित गौड़ यंगमूरपुर पंवरई पंचायत में नवीन नहर जसराना की पटरी पर मनरेगा योजना के तहत रोपित किए पौधों की जांच करने पहुंचे। यंगमूरपुर ग्राम पंचायत से करीब 1.5 किलोमीटर नहर की पटरी के किनारे भ्रमण करने के साथ वीडियोग्राफी कराई। दोनों साइड में कुछ पौधे जीवित मिले। सीडीओ ने पौधों की उचित देखभाल नहीं किए जाने के कारण मनरेगा योजना के मेट सुरजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
बीडीओ एका रविकांत सिंह, एपीओ मनरेगा दिग्विजय सिंह, पंचायत सचिव अमन कुमार का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। सीडीओ ने तीन-तीन सौ मीटर दूरी पर मेट लगाते हुए पौधों की देखभाल कराने के निर्देश बीडीओ एका को दिए। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। अब यदि कोई पौधा मृत मिलता है पौधे पर व्यय धनराशि की वसूली उसके वेतन से होगी। उन्होंने कहा कि 17 अफसरों ने पौधों की देखभाल की वीडियो एवं फोटोग्राफ भेजी है। नगला गड़रिया में बन रहे पंचायत भवन का निरीक्षण किया।