{"_id":"fb62c2bfee580c044333ca48acec5b16","slug":"cbse-board-exams-begin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: बोर्ड परीक्षा का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: बोर्ड परीक्षा का आगाज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा का मंगलवार से आगाज हो गया। पहले दिन 12वीं कक्षा की इंग्लिश कोर विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा बहुत सख्ती एवं शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई। परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर चिंता के भाव थे लेकिन आसान प्रश्न पत्र देखकर छात्रों के चेहरे खिल गए।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में टेंशन थी। हालांकि पहला प्रश्न पत्र हाथ में आते ही चिंताएं छू-मंतर हो गई। परीक्षा केंद्र एमजीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 338 पंजीकृत में से 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं परीक्षा की निगरानी के लिए सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेश बाबू को बोर्ड की ओर से तैनात किया गया है। यहां केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल, मां अंजनी पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद के छात्र परीक्षाएं देने आए। वहीं, सेंट जोंस कॉलेज में फादर रोजीमन थामस की निगरानी में परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 485 परीक्षार्थियों में से 12 छात्र अनुपस्थित रहे। इस स्कूल में किड्स कॉर्नर स्कूल एवं एमजीएम सीनियर सेकेंड्री ढोलपुरा के छात्रों का केंद्र बनाया गया है। माता प्रसाद कलावती स्कूल, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, शिकोहाबाद में मां अंजनी पब्लिक स्कूल, टूंडला के एमएस स्कूल में भी सख्ती के साथ परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर डाकखाने में जमा कर इलाहाबाद भेजा गया।
आज से कक्षा दसवीं की परीक्षा शुरू
जिले में सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। बुधवार को कक्षा दस की विज्ञान की परीक्षा है।