फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Caught the throat of junior engineer, threatened to shoot

Firozabad News: अवर अभियंता का गला पकड़ा, गोली मारने की दी धमकी

Fri, 16 Jun 2023 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Caught the throat of junior engineer, threatened to shoot
अवर अभियंता का गला पकड़ा, गोली मारने की दी धमकी
विज्ञापन

- नेहा एंक्लेव में चेकिंग के दौरान टीम से हुआ विवाद, जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। माधौगंज फीडर पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार के साथ चेकिंग के दौरान गालीगलौच, अभद्रता की गई। गोली मारने की धमकी दी गई। पीड़ित अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बृहस्पतिवार का है। अवर अभियंता ने बताया बिजली मित्र एप के माध्यम से विद्युत चोरी की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण करने के लिए अवर अभियंता अनिल कुमार, गजेंद्र पाल टीजीटू, संविदाकर्मी लाइनमैन स्टाफ के साथ नेहा एंक्लेव स्टेशन रोड पर पहुंचे। रामबरन यादव के परिसर में उनकी पत्नी के द्वारा मीटर चेक करवाया गया। उसके बाद जब सर्विस केबल चेक करने को कहा तो रामबरन की पत्नी ने कहा कि कोई पुरुष आ जाए तब चेक कराया जाएगा। 20 मिनट बाद उनका पुत्र रजत यादव आया और बिना कोई भी बातचीत किए टीम के साथ गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि गाली देते हुए उसने अवर अभियंता का गला पकड़ लिया और धक्का दिया। उसने टीम के सभी साथियों को गोली मारने की धमकी दी। अवर अभियंता ने बताया कि रजत ने टीम पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर ब्लैकमेल कराने की धमकी भी दी। इसकी सूचना उन्होंने उप खंड अधिकारी मनोज महाजन को फोन पर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला चेकिंग के दौरान गालीगलौज और मारपीट का है। पीड़ित की तहरीर पर पर रजत यादव निवासी नेहा एंक्लेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed