फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cash and jewellery stolen by breaking the lock of a closed house

Firozabad News: बंद मकान का ताला तोड़ नकदी-जेवर किए चोरी

Mon, 02 Feb 2026 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by breaking the lock of a closed house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में शनिवार देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने लाखों की नकदी और आभूषण पार कर ले गए। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
करबला गली नंबर छह निवासी बृजेश कुमार परिवार सहित शनिवार को अपनी बहन के हाथरस गृह प्रवेश में गए थे। देर रात चोर उनके घर के मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

चोरों ने घर के अंदर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, तोड़िया, मंगलसूत्र के अलावा अन्य आभूषण चोरी कर लिए। पड़ोसियों के सुबह ताला टूटा देख भाई विजय को जानकारी दी। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, विजय ने चोरी के बारे में बृजेश को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बहन के घर से तुरंत चले आए और घर का सामान अस्त- व्यस्त देख हैरान हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। वहीं, चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश दिखा। पीड़ित बृजेश द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed