फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cases of nine prisoners settled in Jail Lok Adalat

Firozabad News: जेल लोक अदालत में नौ बंदियों के मुकदमे निस्तारित

Sat, 16 Sep 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Cases of nine prisoners settled in Jail Lok Adalat
जेल लोक अदालत में नौ बंदियों के मुकदमे निस्तारित
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिला जज हरवीर सिंह के निर्देशन में जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें नौ बंदियों के मुकदमों का मौके पर निस्तारण किया गया। निस्तारित मुकदमों के बंदी जल्द ही जेल की सलाखों से बाहर निकल कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे और अपने परिवार के साथ खुशियां बांट सकेगें। जिला कारागार में अपर सिविल जज जू.डि. प्रथम मोहम्मद जावेद ने बंदियों के मुकदमों को निस्तारित किया। बंदियों के ओर से पैरवी जेल नामित अधिवक्ता लियाकत अली ने की। उन्होंने बताया कि इन बंदियों में तमाम बंदी ऐसे थे जिनका कोई पैरोकार नहीं था और बहुत ही गरीब थे। जिनके लिए यह जेल लोक अदालत वरदान साबित हुई है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर अरुण कुमार सिंह एवं क्षमा शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed