फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case of theft of marks sheet from DIET: Report submitted to DM, forms of 2008 batch found

डायट से अंकतालिका चोरी होने का मामला : डीएम को सौंपी रिपोर्ट, 2008 बैच के प्रपत्र मिले

Tue, 16 Dec 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case of theft of marks sheet from DIET: Report submitted to DM, forms of 2008 batch found
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से विशिष्ट बीटीसी 1999, 2004, 2007 और 2008 बैच की मूल अंकतालिकाएं चोरी होने के मामले में जांच के दौरान कुछ सफलता मिली है। डायट परिसर में अलमारियों की गहन तलाशी के बाद विशिष्ट बीटीसी 2008 बैच के अंकगणक (प्रपत्र) से संबंधित कुछ ही पन्ने बरामद हुए हैं। जांच रिपोर्ट को डायट प्राचार्य ने जिलाधिकारी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य बृजेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना सामने आने के बाद संस्थान में उपलब्ध सभी अलमारियों और रिकॉर्ड कक्षों की बारीकी से जांच की गई। जांच के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी गई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि डायट के किस पटल पर कौन-कौन से अभिलेख सुरक्षित हैं और किन अभिलेखों की अनुपलब्धता पाई गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य के अनुसार तलाशी के दौरान विशिष्ट बीटीसी 2008 बैच के अंकगणक के कुछ पन्ने मिले हैं, जो जांच की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। हालांकि अन्य बैचों की मूल अंकतालिकाओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में लापरवाही की आशंका को देखते हुए संबंधित पटल लिपिक और एक प्रवक्ता को पहले ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डायट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों के जवाब प्राप्त होने के बाद दोष तय किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इधर, शासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। शासन की ओर से पत्र जारी कर अंकतालिकाओं की चोरी या गुमशुदगी के लिए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने यह भी कहा है कि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

- हमने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। कुछ ही अंकतालिका से जुड़े अंकगणक के पन्ने मिले हैं। अब स्पष्टीकरण के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

बृजेंद्र कुमार, प्राचार्य, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed