{"_id":"6a494bf3a2a9517db506a4b5","slug":"case-of-robbery-from-a-bullion-trader-police-to-file-warrants-in-court-against-miscreants-lodged-in-tihar-jail-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-178801-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से लूट का मामला : तिहाड़ जेल में बंद बदमाशों के वारंट कोर्ट में दाखिल करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी से लूट का मामला : तिहाड़ जेल में बंद बदमाशों के वारंट कोर्ट में दाखिल करेगी पुलिस
Sat, 04 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सराफा कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दो बदमाशों पर शिकोहाबाद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जेल में बंद बदमाशों की पीसीआर रिमांड के लिए शिकोहाबाद पुलिस आगामी 8 जुलाई को कोर्ट में वारंट दाखिल करेगी।
नगर के खतराना मोहल्ला में सराफा कारोबारी हरिओम वर्मा के साथ गत 12 जून की रात आठ बजे करीब बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की थी। इस घटना में शामिल दो बदमाश तिहाड़ जेल में बंद हैं। कुछ ही दिनों पहले वह फिरोजाबाद कोर्ट में पेश हुए थे। पुलिस ने पीसीआर रिमांड की मांग की थी, लेकिन उस दौरान कोर्ट ने रिमांड नहीं दी थी। शिकोहाबाद पुलिस ने इस बार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वारंट को तैयार कर लिया गया है, जिसे आगामी 8 जुलाई को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। वारंट दाखिल करने के बाद ही पुलिस कोर्ट से दोनों बदमाशों की पीसीआर रिमांड की मांग करेगी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आगामी 8 जुलाई को कोर्ट में वारंट दाखिल किए जाएंगे। जिसके बाद दोनों बदमाशों की पीसीआर रिमांड लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।