फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case of fraud of crores came to light in Firozabad In name of giving jobs and doubling money

Fraud: नौकरी दिलाने और पैसा दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, अधिकतर महिलाओं को बनाया शिकार

Mon, 24 Apr 2023 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नौकरी दिलाने और केवल एक वर्ष में पैसा दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई। इसमें अधिकतर महिलाओं को शिकार बनाया गया। पीड़ित महिलाओं ने सीएम से शिकायत कर पैसा वापस कराने की मांग की है।

विज्ञापन
case of fraud of crores came to light in Firozabad In name of giving jobs and doubling money
नौकरी दिलाने और पैसा दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वाराणसी की एक संस्था द्वारा नौकरी देने और एक वर्ष में दोगुना धन करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने 15 करोड़ रुपये की ठगी करने की बाच कही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह से शिकायत कर धन वापस कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

मामला टूंडला थाना क्षेत्र के न्यू राधा नगर का है। यहां की निवासी गरिमा सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी। कहा कि वाराणसी के शिवपुर स्थित श्री साईं जनकल्याण न्यास समिति (ट्रस्ट) ने महिलाओं को नौकरी देने एवं एक वर्ष में धन को दोगुना करने का प्रलोभन देकर ठगी की है। ट्रस्ट में संध्या प्रजापति अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार प्रजापति सचिव, विवेक कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष हैं। इन लोगों ने टूंडला में एक साल पहले अपनी शाखा खोली थी। राजेंद्र कुमार प्रजापति ने अपनी भांजी पूजा प्रजापति को शाखा प्रमुख बनाया गया था। सदस्य के रूप में गरिमा सिंह, विनीता गुप्ता, गुंजन, अनुपम गुप्ता को बनाया गया था।

विज्ञापन

15 करोड़ रुपये की ठगी की गई

संस्था में केंद्र खुलवाने के बहाने लाखों लोगों के पैसे संस्था में लगवाए और फ्रेंचाइजी वितरित की गई। सभी महिलाओं का डेढ़ से दो करोड़ का टारगेट निर्धारित किया गया था। संस्था में स्थायी कार्य करने का प्रलोभन देकर 15 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इसमें गरीब जनता द्वारा अपने व्यवसाय व रोजगार के झांसे में आकर प्रत्येक महिला से एक से 10 लाख रुपये तक संस्था में लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई कार्य भी नहीं प्रदान किया जा रहा

अब संस्था अध्यक्ष व सचिव द्वारा लंबे समय से कोई भी कार्य प्रदान नहीं किया जा रहा है। पैसा वापसी के नाम पर टालमटोल की जा रही है। ठगी गईं सदस्यों गुंजन, मधुवाला, दीपक गुप्ता, विनीता गुप्ता ने रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed