फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed for creating ruckus in hospital

Firozabad News: अस्पताल में हंगामा करने पर केस दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 23 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed for creating ruckus in hospital
सांकेतिक
फिरोजाबाद। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत के बाद परिजन के हंगामा करने पर न्यायालय के आदेश पर थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निजी
विज्ञापन

अस्पताल संचालक गुलाब सिंह निवासी नगला कंधारी उखरेंड, सिरसागंज थाना उत्तर में कोटला बंबा चौराहा रोड पर रहते हैं। उनके बेटे धर्मेंद्र मकान के एक हिस्से में मां वैष्णो देवी अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्होंने तहरीर दी है कि 13 अगस्त 2024 को उनके बेटे के अस्पताल में महीपाल सिंह निवासी नगला रंजीत, फरिहा अपने बेटे चंद्रशेखर (12) को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए। उसकी हालत गंभीर देख उसे आगरा ले जाने की सलाह दी थी। काफी अनुरोध पर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। रक्त समेत अन्य जांच कराई गई। रिपोर्ट में स्थिति गंभीर देख उसे आगरा ले जाने की सलाह दी। घरवालों ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उपचार करने को कहा। इस पर तत्काल प्लेटलेट्स की व्यवस्था के लिए कहा गया। पांच घंटे बाद भी परिजन प्लेटलेट्स नहीं ला पाए। हालत गंभीर होने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे के परिजन ने महीपाल सिंह, मुकुल, नितिन, आदित्य, आलोक व अन्य अज्ञात ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं अस्पताल के काउंटर में रखे रुपये, महिला स्टाफ की चेन लूट ले गए।
विज्ञापन

मामले की शिकायत थाना उत्तर और एसएसपी से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed