फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against two hundred and fifty unknown, including Jasrana's former MLA and his son

जसराना के पूर्व विधायक एवं उनके बेटे सहित ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two hundred and fifty unknown, including Jasrana's former MLA and his son
फिरोजाबाद/एका। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर थानाध्यक्ष एका नरेंद्र शर्मा ने पूर्व विधायक जसराना रामप्रकाश यादव, उनके बेटे सहित 250 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराए जाने के निर्देश डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अजय कुमार ने दिए है। इसके तहत थाना पुलिस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या दस से सदस्य पद के प्रत्याशी जसराना के पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव के पुत्र यादवेंद्र और पूर्व विधायक के साथ 25 से 30 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। इसके अलावा नीतेश देवी पत्नी संजू सिंह, प्रेमवीर सिंह, रनवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, राजू, मनोज, शीलू, बॉबी निवासीगण नगला पीपल एवं पचास से साठ अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार निवासी मधीपुर एका व 40 से 50 अज्ञात, पुष्पेंद्र निवासी मधीपुर एका 40 से 50 अज्ञात, पुष्पेंद्र निवासी मधीपुर एका 30 से 35 अन्य समर्थक, पिंकी निवासी मधीपुर समेत 25 से 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed