फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)। सपा की साइकिल रैली के दौरान धारा 144 का उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन का पालन न करने का आरोप सपा नेताओं के खिलाफ शिकोहाबाद और रसूलपुर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष सहित करीब 350 सपा समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बृहस्पतिवार को जिले भर में साइकिल रैली निकाली गई थी। साइकिल रैली के दौरान सपा नेताओं ने जहां कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया। वहीं धारा 144 का उल्लंघन किया। इसको लेकर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने करीब 200 सपा नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रसूलपुर थानाध्यक्ष अजय किशोर ने बताया कि सपा के महानगर अध्यक्ष राजू जर्रार, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, हाजी भूरा, हनीफ खाकसार सहित 35 से 40 लोगों को नामजद करते हुए करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय किशोर का कहना है कि साइकिल रैली के दौरान सपा नेताओं ने कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन न करते हुए धारा 144 का उल्लंघन किया था, जिसके तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।