{"_id":"67d9c42d311b47c21c0f26d9","slug":"case-filed-against-five-administrative-officers-of-js-university-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-144632-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जेएस यूनिवर्सिटी के पांच प्रशासनिक अधिकारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जेएस यूनिवर्सिटी के पांच प्रशासनिक अधिकारियों पर केस दर्ज
Wed, 19 Mar 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री प्रकरण में राजस्थान के बाद जिले में भी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। फर्जी डिग्री प्रकरण के उजागर होने के बाद पुलिस के संपर्क में आए 6 छात्रों ने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर कुलाधिपति, प्रति कुलपति, निदेशक एवं रजिस्ट्रार समेत पांच के खिलाफ शिकोहाबाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
राजस्थान में जेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री प्रकरण में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा एसओजी जयपुर की कस्टडी में हैं। जिनका बुधवार को रिमांड पूरा हो रहा है। अभी आरोपियों को लेकर राजस्थान में न्यायालय अपना अंतिम निर्णय सुना भी नहीं पाया था कि फर्जी डिग्री प्रकरण के उजागर होने के बाद यूनिवर्सिटी के पढ़े हुए छात्र दीपांशू गिरी निवासी मोहल्ला माता कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर समेत उसके साथी रिंकू, सुभाष चन्द्र, देवेन्द्र, यशवीर सिंह, अरुण ने पुलिस से संपर्क साधा, उन्हें अपने अभिलेख प्रस्तुत किए।
छात्रों ने बताया कि उन्होंने यूनिवर्सिटी से बीएएसी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई की थी। वह संदेह होने पर अंक पत्रों की जांच कराने यूनिवर्सिटी पहुंचे, तो विभागीय अधिकारी ताला लगाकर भाग निकले। जिनकी तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने छात्रों की पूरी बात सुनने और पक्ष जानने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना शिकोहाबाद में जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, डॉ. पीएस यादव, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा एवं कृषि विभाग के एचओडी उमेश मिश्रा एवं निदेशक गौरव यादव के खिलाफ गंभीर धारा 318 (4), 336 (3), 338, 340 (2), 111 (2) बी बीएनएस में थाना शिकोहाबाद में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकले छह पीड़ित छात्रों ने अपने अभिलेख पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए थे। जिनकी तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा। - अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद