फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against accused for usurping licensed weapon

Firozabad News: लाइसेंसी हथियार को हड़पने के आरोपी पर केस

Sun, 09 Nov 2025 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Case filed against accused for usurping licensed weapon
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। मृतक राजकीय ठेकेदार के साथी ने उसकी लाइसेंसी राइफल एवं लाइसेंस अपने पास रख लिये। जिसकी बरामदगी के लिए मृतक के बेटे ने थाना नगला खंगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हर्षित कुमार निवासी नगला दूंदे थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी के पिता स्वर्गीय सुखराम 2017 से पूर्व कृष्णा नगर कानपुर रोड लखनऊ में पूरे परिवार के साथ रहकर राजकीय ठेकेदारी का कार्य करते थे। उसके पिता के साथ राजकिशोर निवासी श्रीपुरम सीतापुर रोड लखनऊ काम कर देखभाल करता था। आरोप है कि मृतक की लाइसेंसी राइफल एवं लाइसेंस राजकिशोर अपने पास रखता था। आरोप है कि वर्ष 2017 में ठेकेदार की आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना क्षेत्र नगला खंगर क्षेत्र में फेंक दिया था। इस घटना का मुकदमा मृतक की पत्नी कुसमा देवी ने दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी ने अब तक पिता की लाइसेंसी राइफल एवं लाइसेंस नहीं दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed