{"_id":"63eb60d2589bbc13500cf4bf","slug":"case-against-youth-in-case-of-suicide-of-girl-student-firozabad-news-c-25-1-61196-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: छात्रा की खुदकुशी के मामले में मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: छात्रा की खुदकुशी के मामले में मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा
Tue, 14 Feb 2023 03:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की खुदकुशी के मामले में मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा
छात्रा के पिता की तहरीर पर सिरसागंज पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कठफोरी (फिरोजाबाद)। छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में सिरसागंज पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। छह फरवरी की रात किशोरी ने घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या की थी। सात फरवरी की सुबह परिजन ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मौके पर सिरसागंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था। उधर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद उसके पिता ने गांव के ही युवक लवकुश के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें आरोपी युवक पर छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।