फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car rider injured in accident dies

Firozabad News: हादसे में घायल हुए कार सवार युवक की मौत

Sun, 15 Jan 2023 10:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Car rider injured in accident dies
फिरोजाबाद। नगला पान सहाय के पास अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव दौकेली निवासी अवधेश कुमार (24) शनिवार रात कार से आगरा से घर जा रहा था। देर रात वह उत्तर थाना क्षेत्र के गांव नगला पान सहाय के पास पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया। हादसे में युवक के घायल होने की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।

परिजन युवक को उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे में युवक की मौत की खबर पर उत्तर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर संबंधित वाहन का पता करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed