फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car rams into truck parked on new bypass; mother and son from Mainpuri die on the spot.

Firozabad News: नए बाईपास पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मैनपुरी के मां-बेटे की मौके पर मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Car rams into truck parked on new bypass; mother and son from Mainpuri die on the spot.
बिल्टीगढ़ी पुल के पास हुई हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने की कोशिश क - फोटो : बिल्टीगढ़ी पुल के पास हुई हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने की कोशिश करते पुलिसकर्मी। संवाद
मक्खनपुर (फिरोजाबाद) क्षेत्र के अंतर्गत नए बाईपास पर बिल्टीगढ़ पुल के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा की ओर से मैनपुरी लौट रही एक तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मैनपुरी (थाना कुरावली, पुराने डाकखाने वाली गली) निवासी सर्राफ सचिन वर्मा की पत्नी राखी वर्मा (30) और उनके 8 वर्षीय बेटे अग्रिम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन



इस हादसे में सचिन वर्मा, उनकी 2 साल की बेटी आराध्या और कार चला रहा चालक यश प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्टीगढ़ पुल के पास स्थित शराब के ठेके के कारण अक्सर वाहन बेतरतीब और अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बनते हैं। हादसे के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। हंगामे और हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर और एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed