{"_id":"60e1f6b88ebc3ea012606b3c","slug":"car-collided-with-a-couple-riding-a-bike-husband-died-firozabad-news-agr498521024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शादी समारोह में भाग लेकर घर लौटते बाइक सवार दंपती को आरौंज पुलिया के समीप एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं परिजन महिला को गंभीर हालत में आगरा ले गए।
थाना उत्तर के मोहल्ला रानीनगर निवासी गोविंद (35) पुत्र रघुवीर अपनी पत्नी संध्या के साथ शनिवार रात नगर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने बाइक से आया था। रविवार सुबह शादी के बाद दंपती घर जा रहा था। आरौंज की पुलिया के समीप पीछे से तेज गति से आई कार ने दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चार कार लेकर भाग खड़ा हुआ।
इधर, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंवपती को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान गोविंद की मौत हो गई। इधर, हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल संध्या को आगरा रेफर करा ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।