फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Capsicum crop on the verge of waste

शिमला मिर्च की फसल बर्बादी की कगार पर

Thu, 29 Sep 2016 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 29 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Capsicum crop on the verge of waste
शिमला मिर्च की फसल बर्बादी की कगार पर - फोटो : Amar Ujala
सैकड़ों हेक्टेयर मिर्च की फसल में लगा गलन रोग, दवा का भी असर नहीं
विज्ञापन

 नारखी में शिमला मिर्च की फसल में गलन का रोग लगने से किसान परेशान है। दवा का छिड़काव करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से कृषि वैज्ञानिकों की टीम भेजकर मिर्च की बर्बादी के कगार पर खड़ी मिर्च की फसल को बचाने की मांग की है।

फीरोजाबाद जिले में नारखी ब्लाक मिर्च उत्पादन का बड़ा क्षेत्र है। करीब एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में शिमला मिर्च की बुवाई होती है। वर्तमान में शिमला मिर्च की फसल में गलन का रोग लगना शुरू हो गया। किसान बचाव को दवा का छिड़काव कर रहे हैं। लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। इससे किसानों को लाखों की चपत लगेगी। क्योंकि जिस फसल से उन्हें अधिक आय की उम्मीद थी वही बर्बाद होने के कगार पर है। किसान फसल को बचाने को खुद दवा का प्रयोग करने के साथ वैज्ञानिकों की राय ले रहा है लेकिन गलन रुकना के नाम नहीं ले रही है। नारखी क्षेत्र के किसान सत्यपाल सिंह गढ़ी हंसराम आठ बीघा, भूपेंद्र सिंह 16 बीघा, योगेंद्र सिंह 15 बीघा, जितेंद्रपाल सिंह 60 बीघा  व राजीव 60, मनोज कुमार 24 बीघा, लाखन सिंह 18 बीघा, संजीव कुमार 30 बीघा, रामनरेश 14 बीघा, लोकेंद्रपाल सिंह 36 बीघा एवं ओमप्रकाश सिंह 31 बीघा फसल में यह रोग लगा है। किसानों ने कहा कि यदि रोग ही नहीं थमा तो वह कर्ज में डूब जाएंगे। किसान योगेंद्र, राम खिलाड़ी, करनपाल सिंह का कहना है कि मिर्च की फसल बर्बाद होना शुरू हो गई। गलाव रोग रुक नहीं रहा है। दवा का असर भी नहीं हो रहा है। वैज्ञानिकों की टीम भेजी जाए ताकि रोग की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन


किसानों ने कोई शिकायत नहीं की है मिर्च की फसल में यदि गलन रोग आया है तो डीएचओ एवं पीपीओ को भेजकर मामले की जांच कराऊंगा। ताकि किसानों को राहत मिल सके।
- देवेंद्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि प्रसार फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed