फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   canara bank,protest,shikohabad,canara bank shikohabad,auction,bank auction,protest against bank

नीलामी में खरीदी संपत्ति पर कब्जा दिलाने को लेकर केनरा बैंक के गेट पर धरना

Tue, 13 Jul 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
canara bank,protest,shikohabad,canara bank shikohabad,auction,bank auction,protest against bank
शिकोहाबाद। एक फर्म स्वामी पर 5 करोड़ रुपये के बकाया न चुकाने पर केनरा बैंक ने बंधक फर्म स्वामी की संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया कर नीलाम करा दिया। ऑनलाइन नीलामी में कटरा बाजार में एक संपत्ति को सर्वेश कुमार यादव ने अन्य साथियों के साथ खरीदा। लेकिन बैंक नीलामी में खरीदी गई संपत्ति पर अभी तक कब्जा नहीं दिला पाई है। जिसको लेकर मंगलवार सुबह नीलामी में संपत्ति खरीदने वाले सभी लोगों ने अपने साथियों सहित बैंक पर धरना प्रदर्शन किया और सुबह सवा 11 बजे तक बैंक नहीं खुलने दी।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि राजाराम इस्पात फर्म ने पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। जिसकी अदायगी न कर पाने पर बैंक ने उसकी बंधक संपत्ति को कुर्क कर लिया। रुपयों की भरपाई के लिए बैंक ने उक्त संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी कराई। जिसमें नगर की ही एक फर्म ने अपने साथियों के साथ नीलामी में संपत्ति को खरीद लिया।
विज्ञापन

बैंक द्वारा संपत्ति को बेचे दो वर्ष हो गए हैं, लेकिन बैंक ने अभी तक खरीदने वाले लोगों को कब्जा नहीं दिलाया है। इससे खरीदारी परेशान हैं। बैंक को संपत्ति की पूरी रकम भी अदा कर दी। संपत्ति पर कब्जा दिलाने अथवा ब्याज सहित रुपये वापस कराने की मांग को लेकर सर्वेश कुमार अपने साथियों के साथ सुबह दस बजे बैंक के गेट पर बैठ गए। सवा घंटे तक बैंक नहीं खुलने दी। इस पर बैंक प्रबंधक ने उनसे वार्ता की और शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिलाया। उसके बाद ही उक्त लोगों ने बैंक खुलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed