फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   camp in firozabad

स्वास्थ्य शिविर में 270 मरीजों का उपचार

Sat, 18 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
camp in firozabad
फीरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा नारखी ब्लाक के अति पिछड़े गांव कायथा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 270 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभिन्न रोगों की दवाएं वितरित की गईं। जिला स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नारखी ब्लाक के कायथा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। बारिश की मौसम में फोड़ा, फुंसी, चर्म रोग के अलावा सिर दर्द, श्वांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। बुजुर्ग भी हड्डी जोड़ दर्द का इलाज कराने के लिए शिविर में पहुंचे। झमाझम बारिश होने के बाद भी शिविर में सुबह से महिलाओं, पुरुषों के अलावा बच्चों की कतार लगी दिखाई दी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरए शर्मा, फिजिशियन डा. अजय अग्रवाल और डा. बीपी कौशिक ने मरीजों को देखने के बाद दवाएं प्रदान कीं। कोटला स्वास्थ्य केंद्र से फार्मासिस्ट रिंकू बघेल, तरुण बघेल और विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनका रहा विशेष सहयोग
स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण भी सहयोग करते दिखाई दिए। इनमें शिक्षक जगवीर सिंह, उमेश, देवेंद्र सिंह, अमनवीर सिंह, पप्पू सिंह, वीरेशपाल सिंह मुख्य रूप से ही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले ग्रामीण घर बैठे मिला उपचार
- कायथा निवासी लज्जाराम ने कहा कि शरीर में दर्द रहता है। शहर में जाकर इलाज करना संभव नहीं। यहां शिविर लगने से फायदा मिला। व्यायाम भी सीखा है।
- मंजू देवी ने कहा यहां स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं इतनी अच्छी नहीं मिल पातीं थीं। दवाएं पूरी नहीं मिलती थीं लेकिन इस शिविर से पूरा गांव लाभान्वित हुआ।


- प्रताप कुशवाह ने कहा कि अमर उजाला समाचारों के माध्यम से हर समस्या तो उठाता है लेकिन शिविर लगाकर एक सराहनीय काम किया। सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कैंप लगने चाहिए।

-रेश्मा ने कहा सिर में दर्द होता है। स्वास्थ्य केंद्र काफी दूर होने के कारण नहीं जा पा रही थी। इस कैंप लगने से हम सभी को पर्याप्त दवाएं मिलीं है।

मरीजों का विवरण कुल पंजीकरण हुए  270
पुरुष               170
महिलाएं           100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed