फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cabinet minister's son's selection fixed for the post of co-operative bank president

Firozabad News: सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर कैबिनेट मंत्री के पुत्र का चयन तय

Mon, 19 Jun 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister's son's selection fixed for the post of co-operative bank president
फिरोजाबाद। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग के मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र एवं निवर्तमान अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह का चुना जाना तय है। रविवार को शाम चार बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 14 पदों के लिए एक-एक नामांकन आने से सभी डायरेक्टरों का भी निर्विरोध चुनाव तय है। अध्यक्ष का चुनाव 23 जून को होगा।
विज्ञापन



जिला सहकारी बैंक के संचालक पद पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत की उपस्थिति में नामांकन दाखिल हुए। नामांकन के दौरान तय सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 14 पदों के सापेक्ष 14 आवेदन दाखिल किए गए। सभी संचालकों का पर्चा दाखिल कराने के लिए पार्टी की ओर से सहकारिता चुनाव प्रभारी बनाए गए विधान परिषद के सदस्य आशीष यादव आशू मुख्यालय पर मौजूद रहे। इसमें निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की पत्नी रीता सिंह, दो से उनके पुत्र एवं निवर्तमान अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, तीन से प्रमोद कुमार, चार से डॉ. रामपाल सिंह, पांच से देवेंद्रपाल सिंह, छह से शैलेंद्र प्रताप सिंह, सात से सरोज देवी, आठ से दो पदों के लिए कैबिनेट मंत्री जयवीर के दूसरे पुत्र सुमित प्रताप सिंह, शशीप्रभा यादव, नौ से 3 पद के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जयवीर की पुत्रवधू अमृता सिंह, बृजेश सिंह, राहुल यादव, दस से सुजाता सिंह, ग्यारह से कृष्णकांत सिंह ने संचालक पद के लिए नामांकन दाखिल किए। 22 जून को परिणाम घोषित होने के बाद 23 जून को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन


उक्त सभी लोगों के निर्विरोध चयन तय है। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख नारखी सुशील चक, ब्लाॅक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा लोकेश जादौंन, डीसीडीएफ अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह जादौंन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महावीर सिंह बघेल,देवेंद्र सिंह तोमर, जिला मंत्री भाजयुमो नितिन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंह, हरेन्द्र सिंह सोनी प्रधान, अमीष कुमार भोले, जिला पंचायत सदस्य जीतू चैधरी व देवेंद्र कुमार पीटर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed