{"_id":"697298b58c18b5611e02712c","slug":"cabinet-minister-will-be-the-chief-guest-on-karpuri-thakurs-birth-anniversary-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-165953-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कैबिनेट मंत्री होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कैबिनेट मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सविता समाज द्वारा भारत रत्न जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती आगामी 24 जनवरी को भव्य स्तर पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रसूलपुर डाकबंगला के पास आयोजित बैठक में जयंती अध्यक्ष मुकेश धामा और डॉ. निर्दोष कुमार नंदा ने बताया कि 24 जनवरी की सुबह जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर में रसूलपुर डाकबंगला से एक भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पालीवाल ऑडिटोरियम में संपन्न होगी। बैठक में डॉ. रमेशचंद्र जर्राह, योगेश सविता और सुशील प्रधान सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।