फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bussiness man worried after the action of excise deapartment

एक्साइज विभाग की कार्रवाई के उद्योग जगत सकते में

Thu, 26 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 26 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज की टीम गुरुवार को सुहागनगरी में डेरा डाले रही। टीम के निशान पर अभी दूसरी बड़ी इकाइयां भी हैं। सेंट्रल एक्साइज टीम द्वारा अब तक की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें करीब पांच करोड़ रुपये सरेंडर करने की बात सामने आ रही है। हालांकि उद्यमी व अफसर कुछ भी कहने से कतराते नजर आए।
विज्ञापन

सुहागनगरी में सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस कानपुर की टीम द्वारा शनिवार से शुरू की गई छापेमारी ने उद्यमियों की नींद उड़ा दी है। शनिवार को जीएम ग्लास से शुरू हुई कार्यवाही के दायरे में दूसरी अन्य बड़ी इकाइयां भी हैं। शनिवार को कई घंटे की कार्यवाही के बाद मंगलवार को भी टीम ने पुन: जीएम ग्लास में दस्तक दी। जीएम ग्लास के साथ आलोक ग्लास में भी टीम ने घंटों तक अभिलेख खंगाले। बुधवार को भी टीम कार्रवाई करती रही। इसी तरह दो अन्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर भी कांच उत्पादों की ट्रेडिंग से जुड़े अभिलेखों को टीम ने अपने कब्जे में लिया। टीम के कुछ अधिकारी गुरुवार को शहर में गोपनीय तरीके से टोह लेते रहे। टीम के निशाने पर राजा का ताल स्थित कुछ इकाइयां थीं, लेकिन किसी कारणवश टीम द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। सूत्रों का कहना है कि तीन कारोबारी इन कारखानों में निर्मित कांच उत्पादों की ट्रेडिंग से जुड़े हुए हैं। वहीं एक्साइज टीम का मानना है कि फर्जी ट्रेडिंग के माध्यम से उद्यमियों द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क की लंबे अर्से से चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


एक्साइज के दायरे में हैं ग्लास, बोतल, हैडलाइट
उद्यमियों का कहना है कि एक्साइज के दायरे में कांच से बनी बोतल, ग्लास, हैडलाइट सहित कुछ अन्य आइटम आते हैं। इसमें माउथ ब्लोइंग ग्लास पर एक्साइज ड्यूटी कम लगती है। इलेक्ट्रानिक ग्लास, बोतल व हैडलाइट पर एक्साइज ड्यूटी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर से हो रही मानीटरिंग
सुहागनगरी में सेंट्रल एक्साइज की टीम द्वारा छह दिनों की जा रही कार्यवाही की कानपुर द्वारा सीधे मानीटरिंग की जा रही है। सूत्रों की माने तो अभी कई बड़े अधिकारियों के यहां आने की संभावना जताई जा रही है। सेंट्रल एक्साइज द्वारा व्यापक पैमाने पर की जा रही कार्यवाही से कारोबारियों की नींद उड़ गई है।


आर्थिक चोट के साथ नंबर वन की कोशिश
बताते हैं सुहाग नगरी में बोतल बनाने वाले गिनचुने ही बडे़ कारोबारी हैं। इनके बीच कड़ी कारोबारी प्रतिस्पर्धा है। कहा जा रहा है कि बोतल के बाजार में नंबर वन बनने की कोशिश के तहत बड़ी आर्थिक चोट की देन को यह कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed