फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Burnt old files in DIC

डीआईसी में जली पुरानी फाइलें

Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Burnt old files in DIC
आग - फोटो : SELF
 जिला उद्योग केंद्र में गुरुवार को अफसरों की गौरमौजदगी में कर्मचारियों ने पुरानी फाइलें जला डालीं। वर्तमान में उद्योग विभाग से संबंधित कई शिकायतों की जांच रही है,ऐसे में पुरानी फाइलों को जलाना किसी षडयंत्र की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। इसका प्रमुख कारण है कि विभाग में पूर्व में तैनात रहे अफसरों द्वारा गलत ढंग से उद्योगों के संचालन व क्षमतावृद्धि की अनुमति दे दी। कांच उद्योग से होने वाले प्रदूषण एवं क्षमतावृद्धि को लेकर बड़े औद्योगिक संगठनों द्वारा पर्यावरण मंत्रालय, टीटीजेड अथॉरिटी, एनजीटी में लगातार शिकायतें की जा रही है। एनजीटी में 143 इकाइयों के मामले में दो साल से लगातार सुनवाई हो रही है। इधर 43 इकाइयों की पैरवी के मामले में भी विभाग फंस गया है। 43 इकाइयों का मामला टीटीजेड से निकल कर पर्यावरण मंत्रालय तक पहुंचा। तब मंत्रालय से वर्ष 1996 में संचालित इकाइयों द्वारा कोल कैपेसिटी, प्रोडेक्शन क्षमता के साथ वर्तमान में संचालित इकाइयों में गैस की आपूर्ति एवं प्रोडेक्शन क्षमता के साथ लंबित 43 इकाइयों का प्रजेंट स्टेट्स तलब कर लिया है। मंत्रालय को रिपोर्ट भेजने के लिए 14 दिसंबर से लगातार अधिकारी-कर्मचारी जुटे हैं, परंतु अभीतक फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र में गुरुवार को उपायुक्त उद्योग, सहायक प्रबंधक सहित कोई जिम्मेदार अफसर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर करीब दो बजे कई पुराने कागज व फाइलें आग के हवाले कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग विभाग की खबर में वर्जन

उद्योग केंद्र में फाइलें जलाने का मामला दो घंटे पहले ही मेरे संज्ञान में आया है। इस मामले में फोन से जानकारी ली गई है। फाइल जलाने में जिस कर्मचारी का नाम सामने आया है, उसे कल नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
वीरेंद्र कुमार
उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed