{"_id":"671160c3006b2e81b400c147","slug":"bullies-vandalized-with-sticks-and-hockey-sticks-for-note-lending-liquor-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-135543-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मानदेय नहीं मिलने पर धरने पर बैठे संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मानदेय नहीं मिलने पर धरने पर बैठे संविदाकर्मी
Fri, 18 Oct 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवाचौथ और दिवाली त्योहार नजदीक आने पर भी दो माह से रुके मानदेय का भुगतान न होने पर संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एसएन विद्युत सबस्टेशन पर धरना दिया। करीब दो घंटे तक विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी किया।एक्सईएन के समझाने पर कर्मचारी काम पर लौटे। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सुबह संविदा कर्मचारी काम छोड़ कर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों का कहना था कि विद्युत विभाग द्वारा सुबह से देर रात तक कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। फिर भी उनको समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है। इससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। दिवाली का त्योहार समीप है। दो माह से मानदेय न मिलने से कर्मचारी काफी परेशान हैं।
जोनल अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल का कहना है कि कर्मचारियों का मानदेय दिलाने के लिए कई बार अधिकारियों से वार्ता की गई है, लेकिन उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। एक्सईएन मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था से वार्ता कर कर्मचारियों को जल्द बकाया मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी काम पर वापस लौटने को तैयार हुए। मौके पर , मनोज शंखवार, ज्ञान सिंह, जयवीर सिंह, भप्पे यादव आदि उपस्थित रहे।