फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bullies shot old man going on duty at factory in Firozabad

Firozabad: जमीनी विवाद पर दबंगों ने फैक्टरी गेटमैन को मारी गोली, पुलिस कर रही तलाश

Sun, 12 Feb 2023 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 08:35 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गोली कांड से इलाके में दहशत का माहौल है। दबंगों ने जमीनी विवाद में बुजुर्ग को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
bullies shot old man going on duty at factory in Firozabad
दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मार दी - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फैक्टरी पर ड्यूटी जा रहे बुजुर्ग को दबंगों ने गोली मार दी। इससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विश्नू गांव की है। गांव निवासी बनवारी लाल (62) एक फैक्टरी में गेटमैन की नौकरी करता है। शनिवार रात करीब दस बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। बीएस आईटीआई के पास कुछ लोगों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। इससे वह मौके पर गिर गया। 
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने वृद्ध को गोली मारी है। प्रारंभिक जांच में गांव निवासी कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल की पत्नी शारदा देवी की तहरीर पर वीरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार और अमीर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed