{"_id":"68979ff0e4ef56b55803dfb9","slug":"bullet-was-demanded-as-extra-dowry-brother-in-law-used-to-behave-indecently-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-154017-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अतिरिक्त दहेज में मांगी बुलेट,अश्लील हरकत करता था देवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अतिरिक्त दहेज में मांगी बुलेट,अश्लील हरकत करता था देवर
Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसका देवर भी उससे अश्लील हरकत करता था। ससुरालीजनों से शिकायत करने के बाद भी नहीं रोका गया। पीड़िता की ओर से की गई शिकायत पर मटसेना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना मटसेना के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 27 नवंबर 2023 को जिला एटा के थाना कोतवाली देहात निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने 18 लाख रुपये की नकदी के साथ सामान और आभूषण दिए थे। पीड़िता का कहना है कि सुसराल पहुंचने पर पति,सास ने सारा सामान और आभूषण ले लिए थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट की मांग करने लगे थे। ससुराल वाले आए दिन ताने मारकर प्रताड़ित करते थे। देवर अकेला पाकर अश्लील हरकत व छेडछाड भी करता था। सास से देबर की इन हरकतों की शिकायत की तो उन्होंने कुछ नहीं कहा था। इसके कारण आरोपित का हौसला बढ़ गया। वह मारपीट भी करने लगा था। पीड़िता का आरोप है कि 22 दिसंबर 2024 को घर से निकाल दिया था। एक जून को पंचायत हुई तो पति और ससुराल वाले बुलेट की मांग करते रहे थे। विरोध पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ा
फिरोजाबाद। जीआरपी फिरोजाबाद ने एक मोबाइल चोर को पकड़ने के साथ उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजा किराए का मकान फतेहपुर वालों की गली नगला विष्णु थाना लाइनपार का निवासी है। वह प्लेटफार्म, चलती ट्रेनों में से यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था। उसके खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज हैं।