{"_id":"66b91633d15f0cc11c059854","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-at-night-shopkeepers-in-panic-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-131202-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रात में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सकते में दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रात में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सकते में दुकानदार
Mon, 12 Aug 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। तहसील प्रशासन ने शनिवार रात्रि सुभाष चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रात्रि में बुलडोजर को चलते देख दुकानदार सकते में आ गए। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, किंतु प्रशासन ने दुकानों के आगे पड़ी टिनशेड व अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया।
उपजिलाधिकारी डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह शनिवार रात्रि 10 बजे करीब सुभाष चौराहे पर पहुंचे तो वहां कांवड़ियों के लिए जगह न होने एवं दुकानों के आगे टिनशेड व अन्य सामान रखा देख उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने ईओ आशुतोष त्रिपाठी व टीम को बुलाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। पालिका टीम ने बुलडोजर से दुकानों के सामने पड़ी टिनशेड को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर कुछ दुकानदार पहुंच गए तथा अभियान का विरोध करने लगे।
इस बीच दुकानदारों और एसडीएम के बीच नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद भी पालिका की टीम ने अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इस दौरान टीम को नाले के बाहर जो भी सामान रखा मिला उसे जब्त कर लिया तथा टिनशेडों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने करीब दो घंटे तक सुभाष चौराहा से लेकर सब्जी मंडी तक अभियान चलाया। इस दौरान नायब तहसीलदार हेमंत चौधरी, ईओ आशुतोष त्रिपाठी, अतिक्रमण प्रभारी सुनील कुमार टैगौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से सौरों गंगाघाट से विविध शहरों व अन्य राज्यों के लिए जाने वाले कांवड़ियों की व्यवस्थाएं देखी जा रहीं है। बार-बार समझाने के बावजूद दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटा रहे। अव्यवस्थाएं होने पर अतिक्रमण हटाया गया। सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई है। - डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम, टूंडला