फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Buffalo dies due to electrocution, anger among people

करंट लगने से भैंस की मौत, लोगों में आक्रोश

Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies due to electrocution, anger among people
जसराना।थाना जसराना क्षेत्र के गांव सनेहीनगर में पोल में आ रहे करंट के चलते एक भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। पोल में आ रहे करंट को सही करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव सनेहीनगर में अजब सिंह पुत्र बाबूराम की भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी। घर के बाहर ही विद्युत पोल लगा हुआ है। अचानक भैंस गिरकर तड़फने लगी। लोगों ने भैंस को हटाने का प्रयास किया तो लोगों को भी करंट का झटका लगा। करंट लगने से लोगों में भगदड़ एवं चीखपुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी।
विज्ञापन

विभाग ने विद्युत आपूर्ति भंग कर करंट की समस्या को हल करने के लिए लाइनमैन को मौके पर भेजा। ग्रामीणों ने लाइनमैन को खरी-खोटी सुनाते हुए उसे वापस कर दिया। बाद में कर्मचारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने करंट की समस्या को सही करने दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पोल में कई दिन से करंट आ रहा था जिसकी सूचना देने के बाद भी विभाग द्वारा सही नहीं कराया गया था। जिसके कारण उसकी भैंस की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed