फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bsp candigate, ferozabad seat, sajia hasan

साजिया होंगी फिरोजाबाद सीट की बसपा प्रत्याशी

Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bsp candigate, ferozabad seat, sajia hasan
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी की साजिया हसन होंगी। इसके पूर्व राहुल मिश्रा को लेकर रिटर्निंग ऑफीसर के कक्ष में बुधवार को 11 घंटे तक बहस चलती रही। रात दस बजे रिटर्निंग ऑफीसर ने साजिया हसन के पक्ष में फैसला सुना दिया। इसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बसपा की ओर से फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र से पहले बबलू कुमार उर्फ गोल्डी राठौर को प्रत्याशी बनाया था। बाद में पूर्व विधायक अजीम भाई की पत्नी साजिया हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया। साजिया ने नामांकन दाखिल कर दिया। घटनाक्रम में गर्मी तक आई जब अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी के रूप में राहुल मिश्रा ने भी नामांकन दाखिल किया। इतना ही नहीं पार्टी का बी फार्म राहुल ने जमा कराया था। बसपा प्रत्याशी के रूप में दो-दो बी फार्म जमा होने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया कि प्रत्याशी आखिर कौन है। नामांकन पत्र की जांच के दौरान साजिया हसन की ओर से अधिवक्ता अजय राही, अब्दुल नगीन खान सहित कई अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। वहीं राहुल मिश्रा की ओर से पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नीरज यादव, रघुराज सिंह यादव ने बहस की। बहस सुनने के बाद एसडीएम सदर मनोज कुमार ने शाम पांच बजे फैसला सुनाने की बात कह दी। शाम पांच बजे दोबारा बहस चली। रात दस बजे रिर्टनिंग ऑफीसर ने अपना फैसला साजिया हसन के पक्ष में सुनाया। बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह ने कहा बसपा ने साजिया हसन को प्रत्याशी बनाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आयोग को पत्र भेज दिया है। इसकी प्रति जिला प्रशासन को भेजी है। जिस तरीके से फर्जी बी फार्म लगाया गया है उसकी जांच करके कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा यह विरोधियों की साजिश है। राहुल मिश्रा के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विरोधियों ने रची थी साजिश : अजीम
फिरोजाबाद। बसपा से नामांकन करने वाले चौबेजी बाग निवासी 36 वर्षीय राहुल मिश्रा पुत्र महेंद्र मिश्रा ने अपना नामांकन एक फरवरी को दाखिल किया था। उनके प्रस्तावक अंकित तैलंग है। इधर पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा बसपा ने उनकी पत्नी साजिया हसन को प्रत्याशी बनाया है। आरोप लगाया यह साजिश विरोधी दलों ने रचकर राहुल मिश्रा का नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय पर जुटी भीड़, पुलिस ने हटाई
फिरोजाबाद। रात साढ़े नौ बजे तक फैसला नहीं आने के कारण साजिया हसन के चुनाव कार्यालय नगला बरी पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो भीड़ को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed