{"_id":"b44543b5fefa4248742a90b00b125137","slug":"bsp-blew-life-into-the-rally-brainstorm-on-solidarity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली रैली ने फूंकी बसपा में जान, एकजुटता पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली रैली ने फूंकी बसपा में जान, एकजुटता पर मंथन
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने विधानसभा चुनाव तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता से गदगद बसपा अब आगे की रणनीति बनाने में लगे हैं। वहीं अन्य विधान सभाओं क्षेत्रों में कार्यक्रम करने की कवायद तेज कर दी है। सिरसागंज रैली की सफलता के परिणाम के रुप में योगेश प्रताप सिंह बघेल को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसे देखकर अन्य क्षेत्रों के दावेदार भी हाथ पैर मारने में लगे हैं।
बताते चलें कि बसपा को जिला पंचायत में कुछ सफलता मिली। इस चुनाव के बाद से ही पार्टी ने विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी है। सिरसागंज में योगेश प्रताप सिंह बघेल को विधानसभा का प्रत्याशी बनाने के बाद अब फीरोजाबाद, टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद पर भी दावेदारों की नजर हैं। बसपा संगठन ने होम वर्क भी शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो अब जिले की हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर प्रत्याशी की घोषणा करने की तैयारी है। सिरसागंज में सफल प्रयोग कर पार्टी अब जिले में हर विधान सभा में ताकत का एहसास कराएगी। जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप ने बताया कि बसपा ने चुनावी खाका खींच लिया है। विधान सभा के संबंध में इस रैली की सफलता के बाद अब नए कार्यक्रम करेंगे। योगेश प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि बसपा 2017 चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।